31.5 C
Jabalpur
May 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम की जल चौपाल से नागरिकों को मिल रही लगातार राहत


महापौर और निगमायुक्त की पहल पर वार्डो में लगाये जा रहे हैं जल चौपाल, आज दो वार्डो में लगाई गयी चौपाल
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसर नगर निगम द्वारा नागरिकों को भरपूर मात्रा में दोनो समय स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं और इसके लिए जल चौपाल लगाकर नागरिकों की समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है। जल विभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 26 मई 2026 को संभाग क्रमांक 7 इंदिरा गांधी वार्ड और संभाग क्रमांक 8 भानतलैया के अंतर्गत खेरमाई वार्ड में त्रिमूर्ति मंदिर के समीप जल चौपाल लगाई गई। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नागरिकों की शिकायतें सुनीं और रिकॉर्ड समय में उनका समाधान कर नागरिकों को बड़ी राहत दी।
उन्होंने बताया कि 28 जगहों पर पाइप लाइन लीकेज को तुरंत ठीक किया गया। 5 स्थानों पर बंद पड़े हैंडपंपों को सुधारा गया और 9 स्थानों पर ट्यूबवेल की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया गया। नागरिकों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए 18 अलग-अलग स्थानों पर जल परीक्षण किया गया, ताकि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। संजय गांधी वार्ड में अक्सा मस्जिद के पास पाइप लाइन विस्तारीकरण का कार्य किया गया, जिससे अब नए क्षेत्रों तक पानी आसानी से पहुंच सकेगा। राधा कृष्णन वार्ड में राइजिंग मेन पाइप लाइन से किए गए अवैध कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई की गई, जिससे वैध उपभोक्ताओं को पूरे प्रेशर के साथ पानी मिल सके।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ और निगमायुक्त श्री अहिरवार ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का अपव्यय न करें और यदि उनके क्षेत्र में पानी से जुड़ी कोई समस्या या लीकेज है, तो तुरंत नजदीकी जल चौपाल या नगर निगम के संभागीय कार्यालय में सूचित करें।

अन्य ख़बरें

कृषि विश्वविद्यालय में एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में एनएसयूआई का हल्लाबोल

Newsdesk

जूडो से छात्राओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया रास्ता

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई पर बढ़ा नागरिकों का भरोसा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading