33.8 C
Jabalpur
June 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दहेज की मांग ने ली एक मासूम की जान, न्याय के लिए पिता ने लगाई गुहार


मैहर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी की मौत को दहेज प्रताड़ना का परिणाम बताते हुए न्याय की मांग की है। ग्राम उबरा निवासी पीड़ित पिता गुलजार सिंह ने मैहर के पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी ग्राम सगमनिया में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी और उसने अपनी क्षमता से ज्यादा दामाद और उनके परिवार को दहेज दिया था ,लेकिन उनकी मांग लगातार बढ़ती गई। बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर उसने कई बार अपना दुःख मायके में भी बताया तब हम लोग वहां गए किंतु वे अपनी मांग पर डटे रहे और जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने उनकी बेटी की जान ले ली। परिवार का कहना है कि यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि दहेज लोभियों की वजह से हुई एक दुखद मौत है।

न्याय की आस में पिता ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए देवराज सिंह, विमला बाई और पंकज सिंह के खिलाफ आरोप लगाया है और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक दहेज की लालच में बेटियों की जिंदगी उजड़ती रहेगी और कब ऐसे मामलों में दोषियों को सख्त सजा मिलेगी?

अन्य ख़बरें

गढ़वाल समाज मंडल सर्कल भरवेली में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Newsdesk

बालाघाट जिले के महाविद्यालयों में एम.ए.प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व की कक्षा प्रारम्भ करवाने विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे को सौंपा ज्ञापन संग्रहाध्यक्ष डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार

Newsdesk

रामचंदानी उष्णा प्लांट पर कार्यवाही करवाने ग्रामीणों ने विधायक विवेक पटेल को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading