सिवनी : – पावन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर नगर के शंकराचार्य चौक स्थित श्री गणेश मंदिर में 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन संध्या आरती के पश्चात विधि-विधान से मास परायण रामायण पाठ, पुरुषोत्तम मास महात्म्य वाचन एवं दीपदान किया जाएगा।
आगामी 03 जून 2026, बुधवार को विशेष हवन-पूजन, दीपदान एवं 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग भगवान श्री गणेश जी को अर्पित किया जाएगा। वहीं 15 जून 2026 को प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
पंडित हरि कुमार तिवारी ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील किया है।


