38.3 C
Jabalpur
June 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

8 घंटे में मिला खोया बैग, 8 तोला सोना सुरक्षित लौटाया; पुलिस टीम को मिला ₹21 हजार का सम्मान


सिवनी- जिला मुख्यालय में कोतवाली पुलिस की तत्परता और ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। नगर पालिका चौक क्षेत्र में खोया हुआ बैग, जिसमें करीब 8 तोला सोने के आभूषण रखे थे, कोतवाली पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर बरामद कर सुरक्षित उसके मालिक को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री प्रदीप राय की बहन सुश्री प्रीति राय (एडवोकेट) 1 जून 2026 को स्कूटी से बाजार आई थीं। इसी दौरान नगर पालिका चौक के पास उनका बैग कहीं गिर गया। बैग में बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण होने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों की मदद से लगातार प्रयास करते हुए मात्र 8 घंटे के भीतर बैग का पता लगा लिया। बैग में रखे सभी आभूषण सुरक्षित पाए गए, जिन्हें विधिवत सुश्री प्रीति राय को वापस सौंप दिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से प्रभावित होकर श्री प्रदीप राय एवं उनके परिवार ने इस कार्य में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान स्वरूप ₹21,000 का चेक पुलिस अधीक्षक को भेंट किया।
इस अवसर पर परिवार ने सिवनी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता से उनका अमूल्य सामान सुरक्षित वापस मिल सका। वहीं सिवनी पुलिस ने भी नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और विश्वास बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अन्य ख़बरें

थाना प्रभारी सस्पेंड, फिर भी नवापारा में नशे का नेटवर्क बेखौफ, उठे बड़े सवाल

Newsdesk

डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज,

Newsdesk

नियम उल्लंघन पर हज़ार्गों इंडस्ट्रीज का भूखंड आवंटन निरस्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading