32.6 C
Jabalpur
June 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विश्व साइकिल दिवस उत्सव पर 7 जून को होगा विशाल साइकिल रैली का आयोजन


जबलपुर,5 जून शुक्रवार।भारतीय खेल प्राधिकरण,भारतीय साइक्लिंग महासंघ और फिट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में सात जून को सुबह 6 बजे से रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है .

प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया अभियान को सार्थक बनाने की पहल को लेकर संपूर्ण भारत वर्ष में साइकिल रैली का आयोजन 7 जून को एक साथ मनाया जाएगा,आयोजनकर्ता संस्थाओं ने संस्कारधानी के समस्त खिलाड़ियों और नागरिकों से विनम्र अपील की है कि इस भव्य साइकिल रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें,यह साइकिल रैली एक प्रतियोगिता न होकर एक उत्सव के रूप में आयोजित की जा रही है इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिट रहने के साथ साथ साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना है इसके लाभों से अवगत कराना है.

साइकिल रैली 7 जून की सुबह 6 बजे रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से प्रारंभ होकर मदनमहल,होमसाइंस कॉलेज रोड,यातायात चौक, गोलबाजार होते हुए रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समाप्त होगी।साइकिल रैली में भाग लेने वाली प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी,रैली को व्यापक रूप से सफल बनाने में नगर के समाजसेवियों और प्रतिष्ठित नागरिकों का विशेष योगदान होगा। विश्व साइक्लिंग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साइकिल रैली में शामिल होकर साइकिल को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने और फिट इंडिया के संदेश को सपूर्ण देश में ही नहीं वरन पूरे विश्व में फैलायें।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से भीष्म सिंह राजपूत महासचिव मध्य प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन,दुर्गेश नंदनी साईं प्रशासक,कुलदीप सिंह बरार पूर्व साई प्रशासक, पंकज दुबे भाजपा जिला महामंत्री,योगेंद्र सिंह भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

54 वर्षों से संसदीय क्षेत्र की सियासत की धुरी बनी है ‘ पुष्पराजगढ़ की दलवीर कोठी

Newsdesk

आरोह समर कैंप का 4 जून 2026 को हुआ भव्य समापन

Newsdesk

सिवनी का गौरव: अथर्व कौरव ने जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading