35.5 C
Jabalpur
June 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खेल ही युवाओं को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम । यशवंत सिंह


*एक माह के समर कैंप के समापन समारोह में खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, टी-शर्ट और वॉलीबॉल वितरित कर किया सम्मानित।*
बनगवां-राजनगर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग अनूपपुर द्वारा आयोजित एक माह के समर कैंप का भव्य समापन गत दिवस को न्यू राजनगर वॉलीबॉल खेल मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद बनगवां के अध्यक्ष यशवंत सिंह रहे। उनके साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी लखन लाल पनिका, जिला खेल प्रशिक्षक रामचंद्र यादव, थाना रामनगर के थाना प्रभारी सुमित कौशिक, राजनगर मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी आधार है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और यही प्रतिभाएं आगे चलकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखते हुए निरंतर अभ्यास करने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी लखन लाल पनिका ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल ही ऐसा सशक्त माध्यम है जो बच्चों को मोबाइल की लत एवं नशे जैसी बुराइयों से दूर रख सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, नगर एवं जिले का नाम गौरवान्वित करें।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों को नगर पालिका अध्यक्ष यशवंत सिंह के द्वारा प्रमाण-पत्र, टी-शर्ट, वॉलीबॉल तथा स्वल्पाहार वितरित कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
समारोह में पार्वती पनिका, राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बृजेश कुशवाहा, गिरजा विश्वकर्मा, समय लाल पटेल सहित अनेक पार्षद उपस्थित रहे। वहीं कोल इंडिया के वरिष्ठ खिलाड़ियों में जे.पी. श्रीवास्तव, संजय सिंह, रामाश्रय यादव, संजय सलूमान, अजय यादव, दिलीप सिंह, अंकित दुबे, पंकज उपाध्याय एवं आलोक सिंह ने अपनी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में राजेंद्र त्रिपाठी, विनोद तिवारी, विक्रांत प्रताप सिंह, संगीता माली, रीना शर्मा, सुमिता शर्मा, पत्रकार बंधु, प्रशिक्षणकर्ता हरिशंकर यादव,  रामजी बिंद, पीटीआई शिक्षक एवं स्टेट रेफरी जितेंद्र कुमार पनिका, स्टेट रेफरी अतुल यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समापन समारोह खेल प्रतिभाओं के सम्मान, प्रोत्साहन एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित हुआ।

अन्य ख़बरें

वन अधिकार पट्टा मिलने से खिल उठे आदिवासी परिवारों के चेहरे

Newsdesk

माँ की पुण्यतिथि पर कमिश्नर ने दी लाइब्रेरी की सौगात कार्यक्रम मे आईजी शाक्यवार और एसपी मिश्रा ने बढ़ाया

Newsdesk

विधायक ने 31.64 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading