33.5 C
Jabalpur
June 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों से 30 जून तक आईटीआई में प्रवेश लेने कलेक्टर ने की अपील

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले की शासकीय आईटीआई में 26 मई से प्रारंभ हुई प्रवेश प्रकिया में कक्षा 10 उत्तीर्ण इच्छुक छात्र-छात्राओं से एडमिशन लेने की अपील की है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश प्रकिया 30 जून तक चलेगी। श्री सिंह ने कहा कि आईटीआई के माध्यम से रोजगारपरक शिक्षा दी जाती है। कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अत्याधुनिक ट्रेड जैसे ड्रोन टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर से रिलेटेड काम, पुराने ट्रेडिशनल ट्रेड जैसे वेल्डिंग, पेंटिंग में प्रशिक्षण दिया जाता है। यह आईटीआई के कोर्सेस 6 माह, 1 वर्ष और 2 वर्ष के होते हैं। इसमें एडमिशन लेने के बाद युवा रोजगारपरक शिक्षा से जुड़ते हैं और उनको रोजगार को लेकर सोचने की आवश्यकता नहीं रहती है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि शासकीय आईटीआई की फीस मात्र 6,000 रुपये है और इसके लिए भी स्कॉलरशिप उपलब्ध है। श्री सिंह ने कहा कि जो भी बच्चे रोजगारपरक शिक्षा में रूचि रखते हों, वे आईटीआई में प्रवेश ले सकते हैं, जिससे उनके जीवन को एक सफल दिशा मिल सके।

अन्य ख़बरें

रात्रि गश्ती में लापरवाही के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारी निलंबित

Newsdesk

4.50 करोड़ के धान गबन मामले में फरार खरीदी केंद्र प्रभारी और सेल्समैन गिरफ्तार

Newsdesk

सरकार को पोलो क्लब या जिम खाना की जमीन क्यों चाहिए: दिल्ली हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading