September 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रात्रि गश्ती में लापरवाही के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारी निलंबित

बेतिया, 8 जून  पश्चिम चंपारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन ने रात्रि गश्ती एवं ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इसके अलावा 26 अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 7-8 जून की रात पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं पुलिस उपाधीक्षक रक्षित पुलिस केंद्र की तरफ से बैरिया, नौतन, जगदीशपुर, बलथर, सिकटा, पुरुषोत्तमपुर और इनरवा थानों की आकस्मिक जांच कराई गई। जांच के दौरान कई थानों के रात्रि गश्ती दल, ओडी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाह पाए गए।एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित 14 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा जनता से जुड़े मामलों में उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पश्चिम चंपारण पुलिस ने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता देकर प्रधानमंत्री ने नागरिकों का जीवन बेहतर बनाया : राकेश सिंह

Newsdesk

कलेक्टर ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Newsdesk

धान की मिलिंग में देरी से किसानों, मिलर्स और सरकार को नुकसान: दिग्विजय सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading