38.4 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

माढ़ोताल में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर चोरी, मामला दर्ज

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र के अनमोल परिसर में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के समय परिवार अपने पैतृक गांव गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और कमरे में रखे सोने के जेवर गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अनमोल परिसर माढ़ोताल निवासी 56 वर्षीय नरेश कुमार उपाध्याय ने थाना माढ़ोताल में रिपोर्ट दर्ज कराई। नरेश कुमार उपाध्याय शासकीय शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने पैतृक गांव पड़रिया थाना कटंगी गए हुए थे। 7 जून 2026 को उनकी पत्नी बच्चों सहित दोपहर करीब 1 बजे अनमोल परिसर स्थित घर में ताला लगाकर ग्राम पड़रिया जाने के लिए निकली थीं।

शाम करीब 6 बजे जब उनकी पत्नी वापस अनमोल परिसर स्थित घर पहुंचीं, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने तत्काल नरेश कुमार उपाध्याय को फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा है और चोरी हो गई है। सूचना मिलने पर नरेश कुमार गांव पड़रिया से वापस घर पहुंचे।

घर के अंदर जाकर देखने पर कमरे में बने कवर्ड के नीचे दराजों में रखे सोने के जेवर गायब मिले। चोरी गए जेवरों में सोने का मंगलसूत्र, 2 कंगन, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी बाले, एक चेन और 4 अंगूठियां शामिल हैं।

पीड़ित की रिपोर्ट पर माढ़ोताल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और संदिग्धों की जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

अन्य ख़बरें

शराब पीने के लिए मांगे 1 हजार रुपये, नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट

Newsdesk

सिवनी में बाघ के हमले से दो महिलाओं की मौत, कई गांवों में दहशत

Newsdesk

४ प्रमुख खबर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading