विश्व पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत वार्ड क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पार्षद (MIC सदस्य) श्री विवेकराम सोनकर जी, नगर पालिक निगम जबलपुर की IEC टीम एवं नागरिकों की उपस्थिति में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।
जनप्रतिनिधि द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों को 5-बिन प्रणाली, कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाइश दी गई। वार्ड भ्रमण के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता में सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
नागरिकों ने स्वच्छ एवं हरित जबलपुर के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।


