35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ट्रेन से गिरकर झाड़ियों में पहुंच गया अज्ञात, मौत

जबलपुर। गोसलपुर और देवरी रेलवे स्टेशन के बीच अप ट्रेक के किनारे लगी झाड़ियों के बीच मंगलवार को एक अज्ञात पुरूष का क्षति-विक्षत शव मिला। शव के पास ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव पीएम के लिए मेडिकल भेज दिया है।
पनागर पुलिस ने बताया कि ब्हौराबाग निवासी दिनेश काछी ने रेल्वे स्टेशन प्रबंधक देवरी की ओर से लिखित सूचना दी। सूचना में लेख है कि अप ट्रेक गोसलपुर से देवरी के बीच झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35-40 वर्ष का शव पड़ा है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में बताया कि अज्ञात के ट्रेन से गिरने से आई चोटें होने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। अज्ञात चलती ट्रेन से गिरा होगा, जो रेलवे लाइन के किनारे लुढ़कते हुए झाड़ियों में पहुंच गया।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

131 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading