33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला कांग्रेस अनूपपुर ने किया एक दिवसीय उपवास, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने का किया विरोध

अनूपपुर । कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा लगातार देश एवं प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी कड़ी में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय अनूपपुर के रेलवे स्टेशन चौक पर प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक हाथों में संविधान की किताब लेकर, शांतिपूर्ण गांधी वादी तरीके से विरोध दर्ज करते हुये एक दिवसीय उपवास रखा गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, गौ संरक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ व्हीपीएस चौहान, विधानसभा प्रभारी आशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजीव सिंह, कांग्रेस पार्षद रियाज अहमद, पार्षद दीपक शुक्ला, पार्षद विनोद सोनी, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को, सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली, महिला कांग्रेस नेता श्रीमती रेखा राठौर, जिला कांग्रेस महासचिव विनय शुक्ला, संतोष यादव, चन्दन सिंह, सत्येन्द्र दुबे, राघवेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस सचिव आशु चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र मिश्रा राही, मिथुन राठौर, राजूराम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष जैतहरी रजन राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष अनूपपुर गुलाब पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष कोतमा नीलेश पाण्डेय नीलू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष राम बालक चौधरी, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मो सफीर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र खांडे, एवं जिले के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा सुश्री मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई विधिवत आपराधिक मामला दर्ज नहीं था और चुनाव आयोग के समक्ष यही तथ्य विस्तार से रखे गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर की कार्यवाही भाजपा की पूर्व निर्धारित रणनीति का हिस्सा थी। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह पहले विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप लगे, उसी तरह अब राज्यसभा की एक सीट भी छीनी गई है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे केवल एक उम्मीदवार का मामला नहीं, बल्कि मतदाताओं और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा मानती है, साथ ही उन्होंने महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के सवाल को भी उठाते हुए भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाया।

उपवास के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक व्यवस्था पर सीधा आघात है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाने एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया की मांग को लेकर शांतिपूर्ण गांधी वादी तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन किया।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading