शहडोल 10 जून 2026- वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों के संरक्षण, प्रबंधन एवं सतत उपयोग के संबंध में अधिकारियों को उन्मुख करने के उद्देश्य से 11 जून 2026 को संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला प्रातः 11 बजे होटल सूर्या इंटरनेशनल, शहडोल में आयोजित होगी।


