40.9 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उम्मीद ही नहीं बची थी कि गुमा मोबाइल मिल जाएगा पुलिस ने लौटाया तो चेहरे खिल उठे

जबलपुर। पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 131 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से की।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर संबंधित आवेदकों को सुपुर्द किए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर भी उसका पंजीयन कराएं। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नंबर 7701050010 पर संपर्क करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
पुलिस ने लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि अज्ञात कॉल, लिंक या टेलीग्राम-व्हाट्सएप ग्रुप से मिलने वाले निवेश संबंधी सुझावों पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की .apk फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें तथा बैंक खाते और अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठग नौकरी, निवेश, व्यापार बढ़ाने या गेमिंग में कमीशन का लालच देकर लोगों से बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं।
जबलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। “सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें”।

अन्य ख़बरें

सारनी की 660 मेगावाट परियोजना ने छुआ नया मील का पत्थर, मुख्य बॉयलर क्षेत्र में शुरू हुआ पहला PCC पोर

Newsdesk

भाजपा नेता हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Newsdesk

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो डालना पड़ा भारी, 3 युवकों से 2 तलवार और 1 चाकू जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading