38.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

1 लाख की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े घर पर फेंके बम CCTV में कैद हुई दहशत


जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों द्वारा सरेआम बमबाजी का मामला सामने आया है। माढ़ोताल की करमेता बस्ती में बुधवार को 8 से 10 नकाबपोश बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बमबाजी की और इलाके में दहशत फैला दी। इस पूरी वारदात का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जो वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है।

रंगदारी मांगने का आरोप, शातिर बदमाश सौरभ यादव पर शक

मिली जानकारी के मुताबिक, करमेता बस्ती निवासी सुमित चौबे के घर पर इस हमले को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के शातिर बदमाश सौरभ यादव ने सुमित से एक लाख रुपए की अवैध वसूली (रंगदारी) की मांग की थी। रकम न देने पर सबक सिखाने के इरादे से बुधवार को बदमाशों ने उनके घर पर बम फेंक दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी सौरभ यादव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है।

धमाकों से दहला इलाका, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

दिनदहाड़े हुए इस हमले और बमों के धमाकों से पूरी करमेता बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। धमाकों की आवाज थमने के बाद डरे-सहमे स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले और लामबंद होकर माढ़ोताल थाने पहुंचे।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत के साथ वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। इधर, सरेराह हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय निवासियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।

पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए माढ़ोताल थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही मुख्य आरोपी समेत सभी बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में ट्रांसफर की अवधि में एक दिन की बढ़ोतरी

Newsdesk

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आवास खाली करने को एक महीने का समय और मांगा

Newsdesk

ऑपरेशन टाइगर के बीच कृपाल तुमाने का दावा, उद्धव गुट के 7 सांसद और 16 विधायक हमारे संपर्क में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading