39.5 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनता के बीच पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार, अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर सुनीं समस्याएं, कई मामलों में दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश


बालाघाट। जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार  ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनप्रतिनिधि का असली दायित्व कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना है। इसी कड़ी में उन्होंने आज भरवेली, आमेड़ा, बगदरा, कोसमी एवं हटा पंचायतों का व्यापक दौरा किया। उनके साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखी गईं।

भरवेली पंचायत में ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय की कमी, सामुदायिक भवन की समस्याएं, शराब दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने, सुलभ शौचालय की बदहाल व्यवस्था, सीएफ भवन और दुकानों की नीलामी सहित अनेक जनहित के मुद्दे उठाए। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

आमेड़ा एवं कोसमी पंचायतों में भी ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। वहीं बगदरा पंचायत के युवाओं ने खेल मैदान निर्माण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधनों की मांग रखी। इस पर श्री सरसवार ने कहा कि गांवों की प्रतिभाओं को अवसर देना प्राथमिकता है और खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

दौरे के दौरान हटा पंचायत में नल-जल योजना की पोल खुलती नजर आई। ग्रामीणों ने बताया कि योजना होने के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल जांच कर समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं को अनदेखा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीणों को अपने अधिकारों के लिए भटकना न पड़े।

दौरे में तहसीलदार, जनपद सीईओ, आरईएस एसडीओ, सब इंजीनियर, पीएचई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी विभाग, आयुष विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव जुगल शर्मा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुरु पटेल, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन चौधरी, भरवेली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बनोटी, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेंद्र dhande, विकास हजारी, दीपक रंगने, वीरेंद्र बिसेन, मनीष कवाडे, इंद्रसेव कवाडे, निरीक्षण कवाडे, मकसूद खान, जी.एस. गरारे, जनपद सदस्य कुलदीप निकोसे, उपसरपंच राजेश बालेश्वर, सुमन मंदसौर, सचिन रामटेक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं था, बल्कि समस्याओं को समझने और उनका समाधान कराने की एक गंभीर पहल थी। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए, जिससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि उनकी लंबे समय से लंबित समस्याओं का जल्द निराकरण होगा। :::

अन्य ख़बरें

शराब पीने के लिए मांगे 1 हजार रुपये, नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट

Newsdesk

सिवनी में बाघ के हमले से दो महिलाओं की मौत, कई गांवों में दहशत

Newsdesk

४ प्रमुख खबर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading