40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

पेद्दी के आगे है जवानी तो इश्क होना है भी मचा रही बवाल, 6ठे दिन दुनियाभर में 50 करोड़ के हुई पार

वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फि़ल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन ने चौथी बार साथ काम किया है. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से मिक्स्ड रिव्यू मिला है. इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म तो नहीं कर रही है फिर भी ये ठीक-ठाक कमाई कर पा रही है और धीरे-धीरे नए मुकाम हासिल कर रही है. चलिए यहां है जवानी तो इश्क होना है के छठे दिन का कलेक्शन जानते हैं.
डेविड धवन की है जवानी तो इश्क होना है की शुरुआत तो ठीक-ठाक वीकेंड के साथ हुई, लेकिन पहले सोमवार के बाद से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है. वहीं अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन फि़ल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले 27.3त्न की गिरावट आई और इसने 7,495 शो में 2.85 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ अब भारत में इस फिल्म का 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 34.15 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 40.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है
ओवरसीज में वरुण धवन की इस फि़ल्म ने छठे दिन 0.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज़ ग्रॉस कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं घरेलू ग्रॉस कलेक्शन को मिलाकर, फि़ल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 51.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
है जवानी तो इश्क होना है अभी अनुराग कश्यप की बॉबी देओल स्टारर बंदर, बुची बाबू सना की पेद्दी और हॉलीवुड फैंटेसी एडवेंचर फि़ल्म ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ़ द यूनिवर्स के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है. बावजूद इसके वरुण धवन स्टारर ने दुनियाभर में 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

 

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading