40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान समझौते पर नेतन्याहू बोले- मेरे प्रधानमंत्री रहने तक ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा

यरूशलम,12 जून। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की सुगबुगाहट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर लिखा कि वह पिछले 30 साल से ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और उनके प्रधानमंत्री रहने तक ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा। नेतन्याहू ने कहा कि इस मामले को लेकर उनके और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पूरी सहमति है।नेतन्याहू ने लिखा, ‘जब तक मैं इजरायल का प्रधानमंत्री हूं, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। इस मुद्दे पर मेरे और ट्रंप के बीच पूरी सहमति है। 30 साल से मैं ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान चला रहा हूं। अभियान नहीं होता, तो ईरान के पास इजरायल के लिए परमाणु बम होते। ईरान यहूदी देश को खत्म करना चाहता है, जिसे रोकने के लिए मैं पूरी जिंदगी लगा दूंगा। मेरे प्रधानमंत्री रहने तक यह मुमकिन नहीं।’राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार रात को ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी थी, लेकिन उसे टाल दिया और बताया कि ईरान-अमेरिका के बीच समझौता हो गया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि समझौते को ईरानी नेतृत्व से मंजूरी मिल गई, जिस पर यूरोप में हस्ताक्षर होंगे। हालांकि, ईरान का कहना है कि उसने समझौते पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है। समझौते में परमाणु हथियार विकसित न करने, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम संवर्धन नष्ट करने की शर्त प्रमुख है।

 

अन्य ख़बरें

फिलीपींस में भूकंप से 61 लोगों की मौत, 75 हजार से ज्‍यादा घर बर्बाद

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कैम्पबेल की दमदार पारी, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading