38.6 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने की 5 विभागों के कार्यों की समीक्षा

सभी विभागीय प्रमुखों को अपने अपने कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने दिए निर्देश
जबलपुर। शहर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सुबह निरीक्षण के तुरंत बाद, समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने नगर निगम के 5 प्रमुख विभागों के कार्यों की बारी बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक की शुरुआत में निगमायुक्त ने स्वास्थ्य और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की स्थिति जानी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नागरिकों की शिकायतों का निवारण हमारी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी प्रकार निगमायुक्त ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित कराने निर्देश दिए। इसको गति प्रदान करने निगमायुक्त ने बैंक पदाधिकारियों को भी सहयोग प्रदान करने आग्रह किया।
*5 प्रमुख विभागों के कार्यों की हुई  बारी-बारी से समीक्षा*
निगमायुक्त अहिरवार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने तथा कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दिनों में नागरिकों को सुचारू और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना की समीक्षा की।
उन्होंने भवन एवं लोक कर्म विभाग के अंतर्गत शहर में चल रहे निर्माण कार्यों, सड़कों की मरम्मत और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। शहर के बैठक में निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि प्रमुख बाजारों और मार्गों को यातायात के लिए सुगम बनाने तथा अवैध अतिक्रमण पर निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
*समय सीमा में काम पूरा करने का अल्टीमेटम*
समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने सभी विभागीय प्रमुखों और अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि सभी विकास कार्य और जनता से जुड़े मामले समय सीमा के भीतर ही पूर्ण होने चाहिए।
मैदानी निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें तुरंत सुधारा जाए। अधिकारी केवल दफ्तर में न बैठें, बल्कि खुद फील्ड में उतरकर कार्यों की गुणवत्ता और गति की निगरानी करें।

*निगमायुक्त ने पीएम स्वनिधि योजना, सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों के अलावा स्वास्थ्य, भवन, जल, अतिक्रमण और लोक कर्म विभागों की बारी बारी से की समीक्षा*

*सभी विभागीय प्रमुखों को अपने अपने कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने दिए निर्देश*

जबलपुर। शहर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सुबह निरीक्षण के तुरंत बाद, समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने नगर निगम के 5 प्रमुख विभागों के कार्यों की बारी बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक की शुरुआत में निगमायुक्त ने स्वास्थ्य और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की स्थिति जानी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नागरिकों की शिकायतों का निवारण हमारी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी प्रकार निगमायुक्त ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित कराने निर्देश दिए। इसको गति प्रदान करने निगमायुक्त ने बैंक पदाधिकारियों को भी सहयोग प्रदान करने आग्रह किया।

5 प्रमुख विभागों के कार्यों की हुई  बारी-बारी से समीक्षा

निगमायुक्त अहिरवार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने तथा कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दिनों में नागरिकों को सुचारू और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना की समीक्षा की।
उन्होंने भवन एवं लोक कर्म विभाग के अंतर्गत शहर में चल रहे निर्माण कार्यों, सड़कों की मरम्मत और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। शहर के बैठक में निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि प्रमुख बाजारों और मार्गों को यातायात के लिए सुगम बनाने तथा अवैध अतिक्रमण पर निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समय सीमा में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने सभी विभागीय प्रमुखों और अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि सभी विकास कार्य और जनता से जुड़े मामले समय सीमा के भीतर ही पूर्ण होने चाहिए।
मैदानी निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें तुरंत सुधारा जाए। अधिकारी केवल दफ्तर में न बैठें, बल्कि खुद फील्ड में उतरकर कार्यों की गुणवत्ता और गति की निगरानी करें।

अन्य ख़बरें

वाहन टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 हजार रुपये की मांग का आरोप

Newsdesk

पेट्रोल पंप के पास चाकू दिखाकर लूट, दो आरोपी और एक अपचारी बालक पुलिस अभिरक्षा में

Newsdesk

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading