34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की


शहडोल 16 जून 2026-  कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रो से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए।
      जनसुनवाई में शहडोल जिले के  ब्यौहारी निवासी रामलाल ने जलाशय कार्य का भुगतान कराने, वार्ड नम्बर 6 सोहागपुर निवासी राजेश कुमार सिंह लने शासकीय हाई स्कूल बालक सोहागपुर में पदस्थ प्रधानाध्यापक द्वारा किये गए अनियमितताओ की जांच कराने,शहडोल निवासी इशरत जहां  ने भूमि का सीमाकंन कराने, ग्राम शाहपुर निवासी रमाकांत द्विवेदी ने पशुसेट की राशि भुगतान कराने, उमरिया जिले के ग्राम चौराखोह निवासी ललन सिंह ने अवैध कब्जा हटवाने, अनूपपुर जिले के ग्राम बरगंवा निवासी द्रोपती गुुप्ता ने अनुकंपा नियुक्त दिलाने के संबंध में आवेदन दिए। कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह सहित संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

यूबीटी के बागी सांसदों आए इधर तो बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हुआ

Newsdesk

तृणमूल ने बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की

Newsdesk

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading