शहडोल 20 जून 2026- जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आयोजित जन कल्याण शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 25,159 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 22,055 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 9 आवेदन अस्वीकृत हुए हैं। इस प्रकार कुल 22,064 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है तथा 3,095 प्रकरण लंबित हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत सोहागपुर-शहडोल विकासखंड में प्राप्त 4,657 आवेदनों में से 1,575 का निराकरण किया गया, ब्यौहारी विकासखंड में प्राप्त 3,037 आवेदनों में से 3,024 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। बुढ़ार विकासखंड में प्राप्त 4,191 आवेदनों में से 4,187 आवेदन स्वीकृत तथा 4 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार यहां सभी 4,191 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है।
इसी प्रकार जयसिंहनगर विकासखंड में प्राप्त 4,782 तथा गोहपारू विकासखंड में प्राप्त 5,603 आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण कर लिया गया है। जयसिंहनगर के सभी 4,782 तथा गोहपारू के 5,602 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि एक आवेदन अस्वीकृत हुआ।
शहरी क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद बाणसागर में प्राप्त 48, नगर परिषद अमलाई में 106, नगर पालिका धनपुरी में 258, नगर परिषद बुढ़ार में 72 तथा नगर परिषद ब्यौहारी में प्राप्त 1,001 आवेदनों का पूर्ण निराकरण किया जा चुका है।
इसी प्रकार नगर परिषद बकहो में प्राप्त 337 आवेदनों में से 336 स्वीकृत एवं एक आवेदन अस्वीकृत किया गया है, जबकि नगर पालिका शहडोल में प्राप्त 1,067 आवेदनों में से 1,064 आवेदन स्वीकृत तथा 3 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं। इन दोनों नगरीय निकायों में भी सभी प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।


