35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

संस्कारधानी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
डुमना एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

जबलपुर। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार शाम दो दिवसीय प्रवास पर भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से शाम 6 बजे डुमना विमानतल पहुंचीं। राष्ट्रपति के आगमन पर डुमना एयरपोर्ट पर गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामों के बीच पूरा विमानतल वीवीआईपी प्रोटोकॉल के अनुरूप सुसज्जित नजर आया।
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ वेटिंग इन मिनिस्टर एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मिक एवं विवेक तन्खा, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी ‘इंदु’, डॉ. अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े तथा लखन घनघोरिया भी उपस्थित रहे और राष्ट्रपति का स्वागत किया।
प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने भी राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर डुमना विमानतल से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एयरपोर्ट परिसर में पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त तैनाती रही तथा राष्ट्रपति के काफिले के लिए विशेष यातायात प्रबंधन किया गया।
महामहिम राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर ली थीं, जिससे उनका दौरा सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

अन्य ख़बरें

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

पमरे जीएम ने सतना-रीवा रेलखंड, निर्माणाधीन सीधी रेलवे स्टेशन एवं सोन ब्रिज का किया निरीक्षण

Newsdesk

इंजीनियर-डॉक्टर बनकर देश का नाम रोशन करें : राज्यपाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading