रोटरी क्लब ऑफ टाइगर्स, बालाघाट के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन देवेन्द्र सिंह चन्देल को रोटरी वर्ष २०२६-२७ हेतु रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट ३२६१ (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा) के गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपराह द्वारा असिस्टेंट गवर्नर (Assistant Governor) नियुक्त किया गया है।
रोटेरियन चन्देल का कार्यकाल १ जुलाई २०२६ से ३० जून २०२७ तक रहेगा। रोटरी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व भी वे रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट के सेक्रेटरी एवं अध्यक्ष के रूप में अपनी सफल सेवाएं दे चुके हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा को मिलाकर बने इस रोटरी डिस्ट्रिक्ट ३२६१ में कुल १०५ क्लब शामिल हैं।
| विभिन्न सामाजिक एवं खेल संगठनों में सक्रिय भूमिका
रोटेरियन देवेन्द्र सिंह चन्देल बालाघाट में लंबे समय से अनेक सामाजिक और खेल संस्थाओं से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वे डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष, जिला कराटे संघ के पूर्व अध्यक्ष और दुर्गा मंदिर हनुमान चौक, बालाघाट के भी पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे बालाघाट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगर्स में डायरेक्टर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं।
| रोटरी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
इस गौरवपूर्ण नियुक्ति पर रोटरी इंटरनेशनल के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बालाघाट के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
बधाई देने वालों में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. डॉ. निखिलेश त्रिवेदी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. मेजर दीपक मेहता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. शशांक स्तोगी, नेक्स्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. भानु प्रताप सिंह चौधरी, रोटे. नवीन भवसार, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे. अजय अग्रवाल, रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगर्स के अध्यक्ष रोटे अभिषेक पांडे, सेक्रेटरी मोहित सचदेव, आगामी वर्ष के अध्यक्ष लोकमन कौशल और सेक्रेटरी रोटे. मुकेश ठाकुर शामिल हैं।
इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष रोटे, अजय गुप्ता, प्रजेश बिसेन, तपेश असार्टी, आदित्य पंडित, इकबाल मनसूरी, विशाल मंगलानी, आशीष मिश्रा, जसमीत पसरीचा (पूर्व असिस्टेंट गवर्नर), भरत छुट्टानी, महेन्द्र देशमुख, विजय अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, पार्केन्द्र पारधी, मनीष अग्रवाल, लावेश घरडे, राजकुमार सरोदे, राजेश रावल और विक्की जिवानी आदि ने भी रोटे. देवेन्द्र सिंह चन्देल को अपनी हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


