June 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने खाई जहरीली दवा, पति-सास-ससुर और देवर पर मामला दर्ज

जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक नवविवाहिता द्वारा जहरीली दवा का सेवन करने का मामला सामने आया है। महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के कथन के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम भीटा खुर्द निवासी 27 वर्षीय हेमंत पटेल ने खितौला पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहन हेमलता पटेल, पत्नी अजीत पटेल, निवासी ग्राम अमगवां थाना खितौला ने 23 जून की दोपहर करीब 3 बजे अपनी ससुराल में खेत में डाली जाने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया है।

हेमंत पटेल के अनुसार उनकी बहन ने फोन पर इसकी जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद वे अपनी बहन की ससुराल पहुंचे और हेमलता को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा में भर्ती कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और नवविवाहिता हेमलता पटेल के कथन कार्यपालिक दंडाधिकारी सिहोरा से दर्ज कराए गए। पुलिस ने भी महिला से पूछताछ कर उसके कथन दर्ज किए।

पीड़िता ने अपने कथन में आरोप लगाया कि 23 जून की सुबह से उसके पति अजीत पटेल, देवर सुजीत पटेल, सास सुषमा बाई और ससुर लक्ष्मण पटेल द्वारा दहेज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि उसके साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

महिला ने बताया कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने खेत में डालने वाली दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद उसके भाई हेमंत पटेल और पिता चंद्रिका पटेल ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता के कथनों के आधार पर खितौला पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ बीएनएस की धारा 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।

अन्य ख़बरें

भारतीय सेना का एयर डिफेंस सिस्टम होगा मजबूत, 2100 से ज्यादा अग्निवीर तैनाती को तैयार

Newsdesk

तिलवारा में शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

मुख्यमंत्री से जुड़े कथित जमीन सौदों पर राजनीतिक विवाद तेज, कांग्रेस ने न्यायिक जांच की मांग दोहराई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading