June 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निगमायुक्त पहुॅंचे बहोराबाग और रानीताल कर्बला

जबलपुर। शहर की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार सुबह बहोराबाग संभाग के वार्डो में पहुॅंचे और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था को भी देखा और व्यवस्थाए दुरूस्त रखने संबंधितों को निर्देश दिये। इसके उपरांत निगमायुक्त रानीताल कर्बला पहुॅंचे जहाॅं पर साफ सफाई के साथ-साथ अन्य निगम की सभी व्यवस्थाए चाकचैबंद मिली।
निरीक्षण के दौरान बहोराबाग और रानीताल करबला में नियमित कचरा उठाना, साफ-सुथरी नालियां और सुव्यवस्थित मार्ग देखने को मिले। जल प्रदाय की स्थिति और उद्यानों का रखरखाव भी बेहतर पाया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य और सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर ऐसी मुस्तैदी ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में मददगार साबित होती है। इस अवसर पर अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से  आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को मिला जीआई टैग

Newsdesk

जबलपुर : इंडिगो फ्लाइट में वरिष्ठ वकील से मारपीट का आरोप, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने उठाए सवाल

Newsdesk

गृह मंत्री अमित शाह 27 जून को गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading