29.9 C
Jabalpur
July 5, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

जबलपुर। राज्य शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एम पी किसान पोर्टल तथा एम पी किसान एप के उपयोग को सुगम बनाने आज शनिवार को वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विस्तार प्रशिक्षण संस्थान में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुये उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि शासन द्वारा किसानों को डिजिटल माध्यम से पारदर्शी और सुनिश्चित लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से सभी कृषि योजनाओं को ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का सीधा और त्वरित लाभ मिल सके, इसके लिए उनका ‘एम पी किसान एप’ पर सही ढंग से पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए जिले के सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को व्यावहारिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मास्टर ट्रेनर्स ने सुलझाईं तकनीकी उलझनें :-

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक कृषि कीर्ति वर्मा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी जबलपुर प्रतिभा गौर एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी सिहोरा मनीषा पटेल भी मौजूद थीं।

भोपाल से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे मास्टर ट्रेनर हरीश बर्वे एवं वृषभान अहिरवार ने अधिकारियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली, सर्वर संबंधी समस्याओं के प्रबंधन और डेटा एंट्री की बारीकियों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया। इस दौरान अधिकारियों की तकनीकी शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

किसानों को मैदानी स्तर पर मिलेगी राहत :-

प्रशिक्षण के बाद मैदानी स्तर पर कार्यरत कृषि विस्तार अधिकारी अब अधिक सक्रियता के साथ किसानों की समस्याओं का निराकरण कर सकेंगे। प्रशिक्षण के समापन पर सभी अधिकारियों को एप के उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

68 साल पुराने शास्त्री ब्रिज की होगी विदाई, आधुनिक तकनीक से बनेगा फोर-लेन पुल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading