26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल जबलपुर में अत्याधुनिक बीसीए मशीन का शुभारंभ, वैज्ञानिक स्वास्थ्य परीक्षण की नई पहल

6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर में सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी द्वारा नवीन चिकित्सालय भवन में स्थापित अत्याधुनिक बीसीए (बॉडी कम्पोजीशन एनालिसिस) मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मशीन की स्थापना का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों तथा वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारियों के शारीरिक स्वास्थ्य का वैज्ञानिक विश्लेषण उपलब्ध कराना, उन्हें स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक बनाना तथा नियमित स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करना है।
       उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 6वीं वाहिनी की प्रशिक्षण शाला द्वारा पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में पहली बार रांझी खेल परिसर में प्रशिक्षणार्थियों का बीसीए टेस्ट कराया गया था। इस अभिनव पहल को मिली सकारात्मक सफलता के पश्चात सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी की दूरदर्शी पहल के अंतर्गत यह अत्याधुनिक मशीन वाहिनी में स्थापित की गई है। अब प्रशिक्षणार्थियों एवं वाहिनी के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के शरीर में वसा, मांसपेशियों, जल की मात्रा, बीएमआई सहित विभिन्न स्वास्थ्य मानकों का वैज्ञानिक परीक्षण नियमित रूप से किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान उप सेनानी श्री महेश कुमार वैश्य एवं श्री लामू सिंह श्याम, सहायक सेनानी श्री विजय अंभोरे, श्री महेंद्र प्रताप सिंह, श्री सुबोध लोखंडे, श्रीमती मेहंती मरावी, श्रीमती रीना पांडेय शर्मा, वाहिनी के चिकित्सीय स्टाफ, फिजियोथेरेपिस्ट श्रीमती अनुभूति शिवहरे तथा वाहिनी के समस्त निरीक्षकगण उपस्थित रहे।
      शुभारंभ के उपरांत उपस्थित अधिकारियों ने बीसीए मशीन के माध्यम से अपना बॉडी कम्पोजीशन परीक्षण कराया तथा इसकी कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन में इसकी भूमिका की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित स्वास्थ्य परीक्षण से प्रशिक्षणार्थियों एवं पुलिस बल के जवानों की शारीरिक क्षमता का बेहतर आकलन किया जा सकेगा, जिससे उनकी फिटनेस, कार्यकुशलता एवं स्वास्थ्य संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
       6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल की यह पहल पुलिस बल में वैज्ञानिक स्वास्थ्य परीक्षण, फिटनेस मॉनिटरिंग एवं आधुनिक स्वास्थ्य प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading