July 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

15 अगस्त के दिन भारत माता मंदिर का किया जायेगा भव्य लोकार्पण

पौने 2 करोड़ रूपये की लागत से हो रहे निर्माण कार्यो का महापौर, निगमाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया निरीक्षण
महापौर ने अधिकारियों को निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराने के दिये निर्देश
जबलपुर। राष्ट्र और भारत माता हमारे लिए सर्वोपरि हैं। इसी भावना को साकार करते हुए आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर में नवनिर्मित भारत माता मंदिर का भव्यता और दिव्यता के साथ लोकार्पण किया जाएगा। यह बात महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने मंदिर निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण के दौरान कही।
नागरिकों को देशभक्ति के सूत्र में पिरोने और एक अनूठी सौगात देने के उद्देश्य से पौने 2 करोड़ रुपये की लागत से इस भव्य भारत माता मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। महापौर श्री अन्नू ने एम.आई.सी. सदस्यों, पार्षदों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर महापौर का विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर के गौरव और जन-भावनाओं से जुड़ी है, इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने सभी शेष कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर यानी 15 अगस्त से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि समय पर लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान निगमाध्यक्ष रिंकू विज,एम.आई.सी. सदस्य विवेकराम सोनकर, दामोदर सोनी, डाॅं. सुभाष तिवारी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, पार्षद श्रीमती प्रतिभा भापकर, श्रीमती सोनिया रंजीत सिंह, अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, सहायक आयुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से के साथ सहायक यंत्री श्रीमती दीप्ति भनारिया, उपयंत्री सौरभ चौकसे आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

उद्योगों के विकास हेतु एमएसएमई मंत्री से हुई सकारात्मक चर्चा

Newsdesk

नर्मदा किनारे सुनसान घाटों पर बढ़ रही अश्लील गतिविधियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने की विभागीय कार्यों की  समीक्षा,आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को चौबीस घंटे सक्रिय रखने के दिए निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading