July 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

13 साल तक शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

दो बच्चों की मां बनी महिला ने मांगा न्याय
जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने वर्ष 2013 से शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग किराए के मकानों में उसके साथ रखा और इस दौरान लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के अनुसार, इस संबंध से उसके दो बच्चे भी हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में भी आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात दोबारा उठाई तो आरोपी ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि शिकायत न करने के लिए उसे पैसों का लालच दिया गया और विरोध करने पर उसे तथा उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि 4 जुलाई को वह अपनी शिकायत लेकर घमापुर थाने की महिला डेस्क पहुंची थी, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। हालांकि, इस आरोप की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामले को लेकर महादलित परिसंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर घमापुर थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध तथ्यों तथा पुराने न्यायालयीन प्रकरणों की जांच की जा रही है। साथ ही कानूनी राय भी ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला फिलहाल जांच के अधीन है और आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

अन्य ख़बरें

बारिश में भरभराकर गिरी बड़ा फुहारा की जर्जर इमारत, टला बड़ा हादसा

Newsdesk

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही जनता, कांग्रेस ने घेरा दमोहनाका जोन कार्यालय

Newsdesk

पनागर नगर परिषद का उपयंत्री 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading