26.5 C
Jabalpur
July 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जर्जर स्कूल भवन तोड़ते समय गिरी छत, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कन्तोरा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक पुराने और जर्जर हो चुके शासकीय स्कूल भवन को तोड़ते समय अचानक उसकी छत ढह गई। इस हादसे में काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे बुरी तरह दब गए, जिनमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

मलबे में दबने से मनोज की थमी सांसें

मिली जानकारी के अनुसार, पाटन के कन्तोरा गांव में स्थित एक जर्जर स्कूल भवन को ढहाने का काम चल रहा था। इसी दौरान काम कर रहे मजदूरों पर अचानक भारी-भरकम छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त वहां काम कर रहा नूनसर निवासी मजदूर मनोज प्रजापति मलबे के नीचे पूरी तरह दब गया। भारी मलबे के दबाव और गंभीर चोटों के कारण मनोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के वक्त मनोज के साथ काम कर रहा पवन नामक एक अन्य मजदूर भी मलबे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायल पवन को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक मनोज प्रजापति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि जर्जर भवन को तोड़ते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया था या नहीं।

अन्य ख़बरें

आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, निगम मजिस्ट्रेट के द्वारा शहर के प्रमुख होटलों और डेयरी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

Newsdesk

स्वस्थ्य रहने के लिए सफाई है बहुत जरूरी_महापौर श्री अन्नू

Newsdesk

सेफ क्लिक 2.0‘‘ मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेश व्यापी अभियान के अंतर्गत जबलपुर पुलिस द्वारा आयोजित की ‘रन फॉर साइबर सेफ्टी‘ मैराथन, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिलाया संकल्प

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading