September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

6 घंटे में लापता 11 वर्षीय खुशी को ढूंढ लाई पुलिस, बाल निकेतन को सुरक्षित सौंपा

जबलपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं की सुरक्षा का संकल्प लेने वाली जबलपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। मदनमहल थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी पुलिस ने स्कूल से लापता हुई 11 वर्षीय बालिका खुशी दाहिया को महज छह घंटे के भीतर सुरक्षित तलाश कर बाल निकेतन प्रशासन के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, राजकुमारी बाई बाल निकेतन की अधीक्षिका अभिलाषा वर्मा ने थाना मदनमहल में शिकायत दर्ज कराई कि बाल निकेतन में रहकर एमएलबी स्कूल, राइट टाउन में पढ़ने वाली खुशी दाहिया सोमवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी एसआई जगन्नाथ यादव ने तत्काल टीम गठित कर खोज अभियान शुरू किया। पुलिस ने बच्ची की फोटो और हुलिए के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा बस स्टैंड, राइट टाउन, नेपियर टाउन, मदनमहल रेलवे स्टेशन, मुख्य रेलवे स्टेशन, ग्वारीघाट सहित कई संभावित स्थानों पर सघन तलाश की।
तलाशी अभियान में प्रधान आरक्षक दीपक बकोड़े और आरक्षक लक्ष्मीनारायण गोल्हानी ने भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। टीम के समन्वित प्रयासों से रात करीब 9:40 बजे खुशी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को राजकुमारी बाई बाल निकेतन की अधीक्षिका के सुपुर्द कर दिया गया।
बालिका की सकुशल वापसी से बाल निकेतन प्रशासन और उससे जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading