25.5 C
Jabalpur
July 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू क़ी मैहर पदयात्रा पहुंची जबलपुर

जबलपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
जबलपुर। छिंदवाड़ा सांसद श्री बंटी विवेक साहू क़ी मैहर धाम क़ी पदयात्रा सोमवार रात्रि को जबलपुर पहुंची, उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी साहू छिंदवाड़ा से मैहर धाम तक पैदल यात्रा का संकल्प लेकर 01 जुलाई को छिंदवाड़ा से निकले थे, जो जबलपुर पहुंची जहाँ जबलपुर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओ सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया।

सांसद बंटी विवेक साहू की यात्रा 1 जुलाई को छिंदवाड़ा से प्रारम्भ हुई सिवनी, धुमा होते हुए 6 जुलाई को बरगी पहुंची जहाँ रात्रि विश्राम के पश्चात विगत दिवस पुनः बरगी से प्रारम्भ होकर तिलवारा, अंधमूक चौराहा होते हुए पाटन बायपास के समीप पहुंची जहाँ रात्रि विश्राम हुआ. यात्रा पुनः अगले दिन आगे गंतव्य को रावना हो गई, जो कटनी होते हुए 13 जुलाई को मैहर पहुंचगी. मैहर में 14 जुलाई को पूजन अर्चन किया जायेगा और यात्रा सम्पन्न होंगी।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करते हुए भी हम आध्यात्म और धर्म से जुड़े रहे साथ इस उद्देश्य को लेकर यात्रा प्रारम्भ की है. इस यात्रा में सभी का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है इस हेतु सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।

सांसद बंटी साहू की मैहर पदयात्रा के जबलपुर आगमन पर सांसद आशीष दुबे, बरगी विधायक नीरज सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, रविकिरण साहू, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू आदि ने स्वागत किया।

समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे, मनोज सेठ, उज्जवल पचौरी, विक्रम परवार, सौरभ यादव ने यात्रा का स्वागत किया।

साहू समाज जबलपुर से राधेश्याम साहू, चौधरी मुकेश साहू, आभा साहू वीरेंद्र साहू, हरीश साहू, रविशंकर साहू, राजेश साहू पप्पू, मनीष साहू, सुधीर साहू, हेमंत साहू, रमेश साहू, कमलेश साहू, आकाश साहू आदि ने स्वागत किया।

अन्य ख़बरें

एआईटीसी के बैंक खातों से जुड़े फंड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 440 करोड़ रुपए फ्रीज

Newsdesk

जबलपुर से उड़ानें हुई कम, फेडरेशन ने भरी हुंकार

Newsdesk

भारतीय शिक्षा दिवस पर चिकित्सा शिक्षा में नैतिकता और सेवा भावना पर मेडिकल कॉलेज में व्याख्यान संपन्‍न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading