25.7 C
Jabalpur
July 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कटनी पुलिस द्वारा अस्पतालों, छात्रावासों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित

*

कटनी। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक  विभिन्न थाना क्षेत्रों में अस्पतालों, छात्रावासों, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उमरियापान में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा शासकीय अस्पताल में उपस्थित मरीजों, उनके परिजनों एवं आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने, डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला अस्पताल कटनी में साइबर सुरक्षा अभियान चलाकर अस्पताल में आए मरीजों, उनके परिजनों एवं आमजन को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद में डॉ. दिव्या कुमारी राय की उपस्थिति में अस्पताल स्टाफ एवं आमजन को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित कर लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छपरा बस स्टैंड में उपस्थित यात्रियों एवं आमजन को भी साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में समझाइश दी गई।

बरही पुलिस द्वारा शासकीय अस्पताल बरही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे की उपस्थिति में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में साइबर सुरक्षा संबंधी पोस्टर प्रमुख स्थानों पर चस्पा किए गए तथा उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

बहोरीबंद पुलिस द्वारा ग्राम रुपनाथ, छात्रावास, सुपेली तिराहा, बस स्टैंड एवं शासकीय अस्पताल सहित विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों, विद्यार्थियों, राहगीरों एवं आमजन को बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, बैंकिंग फ्रॉड एवं सोशल मीडिया अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

एन.के.जे. पुलिस द्वारा बड़ी खिरहनी स्थित गर्ल्स छात्रावास में छात्राओं को “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा, साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।

कोतवाली पुलिस द्वारा संजीवनी क्लीनिक, रोशननगर कटनी एवं रेलवे अस्पताल कटनी में चिकित्सकों, अस्पताल स्टाफ, मरीजों एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित किए गए तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन एवं ऑनलाइन सतर्कता अपनाने की अपील की गई।

कटनी पुलिस द्वारा अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड, फर्जी निवेश योजना, लॉटरी, केवाईसी अपडेट या बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली कॉल पर विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।

कटनी पुलिस का “सेफ klik2.0” अभियान लगातार जिलेभर में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को डिजिटल रूप से जागरूक एवं सुरक्षित बनाना है।

अन्य ख़बरें

एसडीएम सोहागपुर की सराहनीय पहल

Newsdesk

कढ़ी में छिपकली मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading