27 C
Jabalpur
July 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुरई पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गोवंश से भरी संदिग्ध कार बरामद, तस्कर फरार


घायल गोवंश को गौशाला पहुंचाया, वाहन, चाकू व रस्सी जब्त; अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी_
सिवनी,- पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट श्री ललित गठरे के मार्गदर्शन में कुरई पुलिस ने गोवंश तस्करी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गोवंश से भरी एक संदिग्ध कार बरामद की है। पुलिस ने वाहन से एक चाकू एवं गोवंश बांधने में प्रयुक्त रस्सी भी जब्त की है। मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 07-08 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम करहैया से एरमा रोड स्थित पुलिया के पास एक संदिग्ध चार पहिया वाहन में गोवंश भरे हुए हैं। सूचना मिलते ही चौकी बादलपार एवं थाना कुरई पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस को पुलिया के पास टोयोटा कोरोला एल्टिस (क्रमांक MH-31 DK-0641) लावारिस हालत में खड़ी मिली। वाहन का पिछला टायर फटा हुआ था और चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार वाहन में कुल चार गोवंश भरे हुए थे।
*वाहन से चाकू और रस्सी बरामद*
वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक चाकू तथा गोवंश को बांधने में उपयोग की गई रस्सी बरामद कर विधिवत जब्त कर ली। घायल अवस्था में मिले गोवंश के उपचार के लिए पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई तथा उसे सुरक्षित रूप से मोहन गौशाला, कलबोड़ी भेजा गया।
*इन धाराओं में मामला दर्ज*
प्रारंभिक जांच में गोवंश के प्रति क्रूरता एवं अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ), मध्यप्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 9 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन तलाश की जा रही है।

*इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल शाह तेकाम, उप निरीक्षक इंजन सिंह मर्सकोले, सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिरसाम, आरक्षक राजेन्द्र कटरे, रूपेन्द्र पाल तथा डायल-112 के पायलट कमल की सराहनीय भूमिका

अन्य ख़बरें

कलेक्टर नेहा मीना ने की सिविल डिफेंस वालंटियर्स के सेवा भाव की सराहना

Newsdesk

कन्या हाई स्कूल मोहगांव में 24 छात्राओं को किया गया
नि:शुल्क साइकिल वितरण

Newsdesk

46 वर्ष बाद डॉ.गहरवार ने किया केन्द्रीय पुरातत्व संग्रहालय का अवलोकन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading