27.4 C
Jabalpur
July 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वार्ड-74 में मूलभूत सुविधाओं का संकट, भगवती मानव कल्याण संगठन ने उठाए सवाल

जबलपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 74 में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। संगठन के सदस्य महेंद्र यादव ने क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद आरोप लगाया कि वार्ड में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बेहद खराब हैं।
महेंद्र यादव ने बताया कि वार्ड के कई हिस्सों में सड़कें जर्जर हैं और नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास कीचड़ और गहरे गड्ढे होने के कारण छोटे बच्चों के लिए वहां तक पहुंचना भी जोखिम भरा हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के निवासी नियमित रूप से पानी, बिजली और नगर निगम के सभी करों का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कचरा संग्रहण जैसी बुनियादी सुविधा भी समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है। उनका कहना है कि वर्षों से क्षेत्र की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
महेंद्र यादव ने स्थानीय पार्षद सुभाष तिवारी और क्षेत्रीय विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने मांग की कि जनप्रतिनिधि वार्ड का दौरा कर लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं।

अन्य ख़बरें

जनपद पंचायत खैरलांजी में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सम्पन्न, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

Newsdesk

मुख्य सचिव ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की समीक्षा की*

Newsdesk

नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया पदभार ग्रहण
शहडोल 9 जुलाई 2026- शहडोल जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading