27 C
Jabalpur
July 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हनुमानताल वार्ड में 87 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ गोविंदगंज स्कूल में बनेंगे नए कक्ष

जबलपुर। नगर निगम ने हनुमानताल वार्ड में शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में 87 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की। गोविंदगंज नगर निगम स्कूल में चार नए अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के साथ वार्ड के विभिन्न हिस्सों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू”, उत्तर-मध्य विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।
महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहा कि नगर निगम विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि निगम स्कूलों के छात्र-छात्राएं अब अपनी प्रतिभा के दम पर कॉन्वेंट स्कूलों के विद्यार्थियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि “महापौर गुरुकुल” के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग, मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप हवाई यात्रा तथा समर वैकेशन में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने गोविंदगंज स्कूल के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि नए कक्षों के निर्माण से छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल करेंगी। निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने इसे विद्यालय के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य विवेकराम सोनकर, डॉ. सुभाष तिवारी, पार्षद कविता रैकवार, प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, शिक्षकगण, छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई और जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा एवं विकास के लिए नगर निगम की पहल की सराहना की।

अन्य ख़बरें

जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर छात्र, हादसे की आशंका से डरे अभिभावक

Newsdesk

जनपद पंचायत खैरलांजी में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सम्पन्न, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

Newsdesk

मुख्य सचिव ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की समीक्षा की*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading