28.6 C
Jabalpur
July 11, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा… फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

मुंबई,  बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हुए हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से ऐसा धमाका किया कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। लोगों को लगा कि ये स्टार आने वाले कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज करेंगे। लेकिन, किस्मत ने कुछ और ही लिखा था। ऐसी ही कहानी है दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव की, जिन्होंने पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टारडम हासिल किया, लेकिन उस सफलता को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सके।

साल 1981 में उन्होंने निर्देशक राहुल रवैल की फिल्म ‘लव स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुई और कुमार गौरव देशभर के युवाओं के नए रोमांटिक हीरो बन गए। उनके हेयरस्टाइल, ड्रेसिंग सेंस और मासूम मुस्कान की खूब चर्चा हुई। उस दौर में लड़कियां उनकी दीवानी थीं और हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाहता था।

‘लव स्टोरी’ के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘तेरी कसम’, ‘स्टार’, ‘लवर्स’, ‘नाम’, ‘फूल’, ‘कांटे’ और कई अन्य शामिल रहीं। हालांकि इनमें से कुछ फिल्मों को सराहना मिली, लेकिन उन्हें वह स्टारडम दोबारा नहीं मिला, जो पहली फिल्म ने दिलाया था।

कुमार गौरव के करियर को लेकर एक किस्सा अक्सर सुनने को मिलता है। कहा जाता है कि पहली फिल्म की बड़ी सफलता के बाद उन्होंने नई और उभरती हुई अभिनेत्रियों के साथ काम करने से दूरी बना ली थी। इसी वजह से उन्होंने मंदाकिनी के साथ फिल्म करने से भी इनकार कर दिया। बाद में मंदाकिनी ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ से जबरदस्त सफलता हासिल की और रातोंरात स्टार बन गईं। वहीं कुमार गौरव का करियर धीरे-धीरे ढलान पर जाने लगा।

 

अन्य ख़बरें

ऐश्वर्या सखूजा ने बताई टाइप-1 डायबिटीज से जंग की कहानी, बोलीं- हर दिन करनी पड़ती है शुगर और इंसुलिन की गणना

Newsdesk

जम्मू: ओटीटी से हटाने के बाद ‘सतलुज’ की गुरुद्वारों में होगी स्क्रीनिंग, डीजीपीसी का ऐलान

Newsdesk

टीवी के पुराने ट्रेंड्स पर बोले विजयेंद्र कुमेरिया, ‘अचानक शादी और जूम-जूम वाले ड्रामे दोबारा नहीं लौटने चाहिए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading