26 C
Jabalpur
July 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

‘यह सफलता पूरी टीम के प्रयासों का नतीजा’, स्पेन के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद बोले कोच डे ला फुएंते

लॉस एंजिल्स, 11 जुलाई  स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद अपनी टीम की गहराई, एकता और सभी खिलाड़ियों के योगदान की जमकर तारीफ की। स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

स्पेन की इस जीत में कोच के दो अहम फैसले बेहद महत्वपूर्ण साबित हुए। मैच में डे ला फुएंते ने स्टार खिलाड़ी पेड्री की जगह फैबियन रुइज को शुरुआती इलेवन में शामिल किया था। रुइज ने कोच के भरोसे को सही साबित करते हुए स्पेन के लिए मैच में पहला गोल दागा। वहीं, दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर आए मिकेल मेरिनो ने 88वें मिनट में स्पेन के लिए विजयी गोल किया। मेरिनो को कोच डे ला फुएंते ने मैच के 86वें मिनट में मैदान पर उतारा था।

मेरिनो का यह प्रदर्शन स्पेन के लिए नया नहीं है। वह इससे पहले भी कई बड़े मुकाबलों में बेंच से आकर टीम के लिए अहम गोल कर चुके हैं। उन्होंने यूरो 2024 के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के खिलाफ अतिरिक्त समय में गोल किया था। इसके अलावा, उन्होंने वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में पुर्तगाल के खिलाफ भी निर्णायक गोल किया था।

डे ला फुएंते ने इस जीत का श्रेय किसी एक खिलाड़ी को देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि स्पेन की सफलता पूरी टीम के प्रयासों का नतीजा है। कोच के अनुसार, जो खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं और जो बाहर से टीम का समर्थन करते हैं, सभी का योगदान बराबर है। उन्होंने कहा, “टीम सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन मैच शुरू करता है। हर खिलाड़ी की अपनी अहमियत है, यहां तक कि उन खिलाड़ियों की भी जो मैदान पर नहीं उतरे।”

 

अन्य ख़बरें

जिनेवा में 1971 बांग्लादेश हिंसा का उठा मुद्दा, धार्मिक उत्पीड़न को मान्यता देने की मांग

Newsdesk

चीन में चक्रवात बावी का कहर, 20 लाख लोगों का किया गया रेस्क्यू; रेड अलर्ट जारी

Newsdesk

अमेरिका से युद्ध के बीच दो फाड़ हुआ ईरान!

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading