July 14, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

पार्श्व गायिका जानकी अम्मा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- ‘उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने उनके निधन को संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। अलग-अलग भाषाओं में उनके गाने कई पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे। उन्होंने बेमिसाल खूबसूरती और विविधता के साथ हर भावना को स्वर दिया। उनकी मधुर आवाज आने वाले सालों में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।” दक्षिण की कोकिला के रूप में प्रसिद्ध रहीं गायिका एस. जानकी अम्मा का शनिवार को कर्नाटक के मैसूर में एक निजी अस्पताल में निधन हुआ। वह 88 साल की थीं। उनकी पोती अप्सरा वैदुला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गायिका के निधन की जानकारी दी। एस. जानकी ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी समेत 20 भाषाओं में 48,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए, जिससे वह इतिहास की सबसे अधिक गाने वाली प्लेबैक सिंगरों में से एक बन गईं।1970 के दशक से वह मलयालम सिनेमा की सबसे प्रमुख महिला आवाज बन गईं। 1957 से 2017 तक चले अपने करियर में उन्होंने चार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड और 33 राज्य फिल्म अवॉर्ड जीते।

अन्य ख़बरें

‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग के बीच लेखक यतीन्द्र मिश्र के निवास पहुंचे अनुपम खेर

Newsdesk

पति श्रीराम के प्यार में डूबीं माधुरी दीक्षित, खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर बयां किए जज्बात

Newsdesk

सीरीज आदर्श बाल विद्यालय का ट्रेलर जारी, स्कूल की व्यवस्था सुधारते दिखे केके मेनन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading