September 13, 2026
सी टाइम्स
खेल

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

नई दिल्ली,  भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार (14 जुलाई) से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार का हिसाब भारतीय टीम वनडे में चुकता करना चाहेगी। भारतीय टीम का पलड़ा वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 110 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 61 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं। 2 मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि तीन मैचों का नतीजा नहीं निकल सका है। भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 44 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 18 में जीत मिली है, तो 23 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है और 2 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है।  वनडे टीम की कमान शुभमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने से भारतीय बल्लेबाजी क्रम वनडे में कहीं ज्यादा संतुलित नजर आ रहा है। मध्यक्रम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और अक्षर पटेल के कंधों पर होगी। वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर और नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वनडे सीरीज में तेज गेंदबाजी की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। बुमराह का साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को चुना गया है।  स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभालते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया गया है।

अन्य ख़बरें

‘मुझे यकीन है कि वह कल तक ठीक हो जाएंगे,’ ईशान की फिटनेस पर कप्तान अय्यर ने दिया अपडेट

Newsdesk

‘लाज’ भी नहीं बचा सका पाकिस्तान, बर्मिंघम में इंग्लैंड की 8 विकेट से जीत, सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’

Newsdesk

एशियन गेम्स में कैसा रहा है भारत का सफर? किस खेल और खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक पदक? 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading