26.9 C
Jabalpur
July 15, 2026
सी टाइम्स
खेल

विश्व कप से हटाए जाने के बाद डच रेफरी का निधन, 38 साल में थमी जिंदगी

नई दिल्ली ,14 जुलाई ,। डच फुटबॉल रेफरी रॉब डाइपरिंक का निधन हो गया है। उन्हें ब्रिटेन में दर्ज एक पुलिस केस के बाद वर्ल्ड कप में रेफरी की भूमिका से हटा दिया गया था, हालांकि बाद में वह केस वापस ले लिया गया था।डाइपरिंक की मौत की वजह नहीं बताई गई है। नीदरलैंड्स के फुटबॉल एसोसिएशन ने कहा कि वे डीपरिंक की मौत से हैरान और बहुत दुखी हैं। एसोसिएशन ने कहा, रॉब डीपरिंक के निधन से हम हैरान और बहुत दुखी हैं। रॉब के जाने से फुटबॉल की दुनिया ने अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले एक बहुत सम्मानित रेफरी को खो दिया है, लेकिन सबसे बढ़कर, हमने एक बेहतरीन साथी खो दिया है।डच फुटबॉल एसोसिएशन ने एक बयान में कहा, हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और उन सभी लोगों के साथ हैं जो उनके करीबी थे। हम कामना करते हैं कि इस बड़े नुकसान को सहने के लिए उन्हें हिम्मत और सांत्वना मिले।रॉब डाइपरिंक 2011/12 सीजन से प्रोफेशनल फ़ुटबॉल में रेफरी के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने 2017 के आखिर में अपना पहला एरेडिविसी मैच रेफरी के तौर पर कराया। उन्होंने प्रोफेशनल फुटबॉल में कुल 284 मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई।

 

अन्य ख़बरें

वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीड

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: स्पेन दमदार खेल के साथ फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में फ्रांस को दी 2-0 से मात

Newsdesk

अगर 300-320 रन का लक्ष्य होता, तब भी उसे हासिल करने का भरोसा था: शुभमन गिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading