25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
खेल

वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीड

बर्मिंघम, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद मेहमान टीम ने इस दौरे पर आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है। टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में सिर्फ 258 रन पर ढेर हो गई। बेन डकेट और जैकब बेथेल की सलामी जोड़ी ने 12.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी की। बेथेल महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि डकेट ने 45 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 43 रन बनाए। सलामी जोड़ी के टूटने के बाद टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि इंग्लैंड ने 21.4 ओवरों में 107 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से लियाम डॉसन ने जो रूट के साथ सातवें विकेट के लिए 134 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। डॉसन 83 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रूट ने 76 गेंदों में नाबाद 76 रन की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके शामिल रहे। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट चटकाया। इसके जवाब में भारत ने 45.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। क गिल ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 80 रन बना लिए थे। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ छठे विकेट के लिए 105 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। सुंदर ने 63 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 52 रन बनाए, जबकि पटेल 52 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन: सबालेंका ने पेगुला को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लगातार तीसरे खिताब से एक जीत दूर

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

Newsdesk

जूनियर विमेंस हॉकी एशिया कप: शान से सेमीफाइनल में पहुंचीं भारत की बेटियां, एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading