28.5 C
Jabalpur
July 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बेकाबू कार ने मचाई तबाही, टक्कर से हवा में उछल गए लोग, 6 घायल

जबलपुर। शहर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत जय प्रकाश नगर में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहाँ एक बेहद तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों और दुकानदारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में फल विक्रेता, चाय वाले और मोबाइल दुकान संचालक सहित कुल छह लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम एक कार अत्यधिक तेज गति से जय प्रकाश नगर क्षेत्र से गुजर रही थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू हुई कार सड़क किनारे लगी दुकानों और वहां मौजूद लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे को देखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी छह घायलों को संभाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों में शामिल फल विक्रेता, चाय विक्रेता और मोबाइल दुकान संचालक को शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।

अन्य ख़बरें

सड़क हादसे में आयुध निर्माणी खमरिया के श्रमिक नेता का निधन

Newsdesk

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली, बच्चों ने तैयार किए सीड बॉल

Newsdesk

घंटाघर चौक पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ऑटो चालक को मारी जोरदार टक्कर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading