28.5 C
Jabalpur
July 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: कलेक्टर-एसपी ने ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

जबलपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने मंगलवार को बरेला स्थित शारदा मंदिर के पास तथा अंधमूक बाईपास के ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़क के दोनों ओर पर्याप्त सुरक्षित स्थान विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, सोलर लाइट, ब्लिंकर्स, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक (साइनेज) लगाए जाएं। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों को तत्काल भरने के भी निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केवल भौतिक सुधार ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा मानकों के पालन के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
प्रशासन का मानना है कि ब्लैक स्पॉट्स पर समय रहते आवश्यक सुधार कार्य किए जाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने से सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकेगी।

अन्य ख़बरें

210 साल पुराने पनागर के ऐतिहासिक स्कूल के स्थानांतरण का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

Newsdesk

नशे से दूरी है जरूरी 2.0’:
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए 15 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

Newsdesk

नशा मुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण – सोनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading