July 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्कूल वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 40 वैन चालकों पर कार्रवाई, ₹70 हजार का जुर्माना

जबलपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जबलपुर यातायात पुलिस ने गुरुवार को विशेष स्कूल बस एवं वैन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली 40 स्कूल वैनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया, जबकि कई वाहनों को जब्त कर थाना सिविल लाइंस में खड़ा कराया गया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला एवं बैजनाथ प्रजापति के नेतृत्व में टीमों ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 एवं 2, सेंट अलायसिस और सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर वाहनों की सघन जांच की।
जांच के दौरान सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा गाइडलाइन और मोटरयान अधिनियम के तहत स्कूल वैनों की जांच की गई। कई वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई और जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस ने स्कूल संचालकों और वाहन चालकों को निर्देश दिए कि बच्चों को केवल स्कूल परिसर के भीतर ही चढ़ाया-उतारा जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए, ताकि किसी भी दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके।
पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को ई-रिक्शा और ऑटो से स्कूल न भेजें, क्योंकि ये स्कूली परिवहन के लिए अधिकृत नहीं हैं। साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने और निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने की हिदायत दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

भजन कीर्तन के साथ निकली भगवान जगनाथ स्वामी की 259 वीं रथ यात्रा

Newsdesk

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मानव अधिकार संगठन ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा:  स्कूल-कॉलेजों के आसपास बढ़ेगी पुलिस निगरानी

Newsdesk

दतिया उपचुनाव में समर्थकों से बोले नरोत्तम मिश्रा, किसी की हिम्मत नहीं मेरे कार्यकर्ता का नुकसान करें दें?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading