July 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

मैंने हमेशा मजबूत महिला किरदारों का समर्थन किया : अनिल कपूर

मुंबई,  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में हमेशा ऐसी फिल्मों का समर्थन किया है, जिनमें महिलाओं के मजबूत और प्रभावशाली किरदार कहानी का केंद्र हों। उनका मानना है कि सिनेमा में महिलाओं की दमदार आवाज और उनकी अहम भूमिका को और अधिक जगह मिलनी चाहिए।अनिल कपूर ने अपनी नई फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने लिखा कि उनका यह विश्वास सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके निजी जीवन की मजबूत महिलाओं ने भी उनकी इस सोच को और मजबूत बनाया है।

अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा, “मैं हमेशा से मानता आया हूं कि हमें ऐसी फिल्मों की जरूरत है, जिनमें मजबूत महिला मुख्य किरदार और उनकी आवाज हो। चाहे वर्षों पहले ‘जुदाई’ और ‘लम्हे’ जैसी फिल्मों में अभिनय करना हो या ‘खूबसूरत’, ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों का निर्माण करना, मैंने हमेशा ऐसी महिला किरदारों का समर्थन किया है जो कहानी की धुरी हों।”उन्होंने अपनी बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ-साथ अपनी पत्नी को भी अपनी इस सोच की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा, “शायद इसकी वजह यह है कि मैं दो बेहद मजबूत बेटियों का पिता और एक बेहद सशक्त महिला का पति हूं। या फिर इसलिए कि महिलाओं की ऊर्जा दुनिया को बदल रही है और यह जीवन की सच्चाई है।”

 

अन्य ख़बरें

‘दिल ढूंढता है फिर वही…’, हर गुजरते साल के साथ भूपिंदर सिंह की अमिट यादें

Newsdesk

बेटी की प्राइवेसी पर आंच आते ही भड़कीं रानी मुखर्जी, एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स की लगा दी क्लास

Newsdesk

‘हिरण को बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी’, ‘काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी’ का टीजर रिलीज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading