July 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

‘मशीन वाले बाबा’ के 30वें उर्स में उमड़ा आस्था का सैलाब, दरगाह पर देर रात तक रही अकीदतमंदों की भीड़


जबलपुर। घंटाघर स्थित हजरत अल्हाज सआदत हुसैन नक्शबंदी “मशीन वाले बाबा” के 30वें सालाना उर्स शरीफ का आयोजन पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ किया जा रहा है। उर्स के अवसर पर दरगाह शरीफ को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा है। शहर सहित दूर-दराज़ के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पहुंचकर चादर और फूल पेश कर रहे हैं।
उर्स के कार्यक्रम के तहत रविवार को नमाज़-ए-अस्र के बाद मज़ार-ए-अकदस पर चादर शरीफ पेश की जाएगी। इसके बाद नज़र-ओ-नियाज़ का सिलसिला चलेगा और उपस्थित अकीदतमंदों में तबर्रुक वितरित किया जाएगा। रात 10 बजे महफ़िल-ए-मिलाद शरीफ का आयोजन होगा, जिसमें नात और तकरीरों के माध्यम से हजरत की शिक्षाओं और उनके जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।
दरगाह के खादिम हाजी मुहम्मद शफ़ी ने बताया कि उर्स में हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में ज़ायरीन पहुंच रहे हैं। अकीदतमंद पूरी श्रद्धा के साथ दरगाह पर हाज़िरी देकर दुआएं मांग रहे हैं और “मशीन वाले बाबा” के फ़ैज़ और बरकत हासिल कर रहे हैं।
उर्स की समापन रस्म सोमवार को नमाज़-ए-फ़ज्र के बाद कुल शरीफ के साथ अदा की जाएगी। इस अवसर पर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की जाएगी। देर रात तक दरगाह में अकीदतमंदों की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र रूहानी माहौल में सराबोर नजर आ रहा है।

अन्य ख़बरें

नशा मुक्ति अभियान 2.0: स्कूलों के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Newsdesk

मामूली विवाद बना जानलेवा, लाठी से हमले में युवक की मौत

Newsdesk

अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 मजदूरों की मौत, 15 घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading