July 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वीआईपी रूट पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई

जबलपुर। शहर के वीआईपी रूट पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। यातायात विभाग और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीमें विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले बाइक सवारों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, ट्रिपल राइडिंग करने वालों तथा वाहनों के शीशों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए इस मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस विशेष अभियान के तहत हर महीने वीआईपी रूट पर 150 से अधिक चालान किए जाते हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
यातायात थाना प्रभारी एस.आई. संध्या तिवारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

‘मशीन वाले बाबा’ के 30वें उर्स में उमड़ा आस्था का सैलाब, दरगाह पर देर रात तक रही अकीदतमंदों की भीड़

Newsdesk

नशा मुक्ति अभियान 2.0: स्कूलों के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Newsdesk

मामूली विवाद बना जानलेवा, लाठी से हमले में युवक की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading