July 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सवा महीने से लापता नाबालिग बेटी, परिजनों ने बरघाट पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप


बरघाट, सिवनी- बरघाट थाना क्षेत्र के संजय नगर वार्ड क्रमांक-9 से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। बालिका 9 जून 2026 से लापता है। घटना के सवा महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने बरघाट पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी इकलौती बेटी 9 जून को घर से लापता हो गई थी। मामले में बरघाट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। परिजनों का कहना है कि बालिका अपने साथ घर का मोबाइल फोन भी ले गई थी, जिसमें रिलायंस जियो का सिम सक्रिय था। उनका आरोप है कि मोबाइल की तकनीकी ट्रैकिंग के माध्यम से बच्ची तक पहुंचा जा सकता था, लेकिन पुलिस ने इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
परिजनों का यह भी आरोप है कि जब भी वे मामले की जानकारी लेने थाने पहुंचे, उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता रहा, जबकि अब तक न तो बालिका का पता चल सका और न ही मामले में कोई ठोस प्रगति हुई।
पीड़ित परिवार ने बताया कि वह मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देगा तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच और बालिका की शीघ्र बरामदगी की मांग करेगा।
परिजनों ने जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) को सौंपने, साइबर सेल से मोबाइल की तकनीकी जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज की जांच तथा मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

अन्य ख़बरें

99.30 प्रतिशत के साथ अमित सिगोतिया ने किया शानदार प्रदर्शन

Newsdesk

बरघाट में बैद्यनाथ अश्वगंधामृत की शीशी पर मिला डबल लेबल, जांच की मांग

Newsdesk

कोतवाली के साये में बैंक सुरक्षा भगवान भरोसे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading