बालाघाट। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में आज हर्ष, गर्व एवं उत्साह का वातावरण रहा। महाविद्यालय की अतिथि विद्वान (इतिहास) सुश्री प्रशू गौतम के मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक (इतिहास) परीक्षा में चयनित होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य डॉ. अशोक मराठे जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सुश्री प्रशू गौतम का स्वागत करते हुए उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित एवं प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में सफलता प्राप्त करना कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प, निरंतर अध्ययन तथा आत्मविश्वास का परिणाम है। सुश्री प्रशू गौतम ने अपनी प्रतिभा, कर्मनिष्ठा एवं लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उनका चयन महाविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है तथा वे भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए संस्था एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी।
इस अवसर पर प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. आर. एन. झारिया जी ने कहा कि सुश्री प्रशू गौतम की सफलता समर्पण, संघर्ष और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे महाविद्यालय परिवार की उपलब्धि है। उनकी यह सफलता युवा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठा और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्राध्यापकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सुश्री प्रशू गौतम को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि उनका चयन महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है और उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगी। उपस्थित सभी शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने ज्ञान, अनुभव एवं उत्कृष्ट शिक्षण कौशल से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
सम्मान समारोह अत्यंत आत्मीय एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्राध्यापकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सुश्री प्रशू गौतम का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके उत्कृष्ट भविष्य के लिए शुभेच्छाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाली है।
अंत में यशस्वी प्राचार्य डॉ. अशोक मराठे जी, प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. आर. एन. झारिया जी एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने सुश्री प्रशू गौतम को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री प्रशू गौतम अपनी विद्वत्ता, कार्यनिष्ठा एवं समर्पण के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
महाविद्यालय परिवार ने सुश्री प्रशू गौतम की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


